दिल्ली के शाहदरा स्टेशन पर खौफनाक वारदात! योगा एक्सप्रेस में सीट के विवाद में मेट्रो गार्ड की पीट-पीटकर हत्या, वीडियो वायरल

Delhi Shahdara Railway Station: दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर योगा एक्सप्रेस में चढ़ने के विवाद में बागपत निवासी पंकज धामा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने BNS की धारा 105 के तहत केस दर्ज किया है।

RailwayNews24 Team
By
RailwayNews24 Team
Welcome to RailwayNews24, Stay updated with the latest Indian Railway news, train updates, IRCTC information, and railway job alerts in one place.
1 View
6 Min Read
दिल्ली के शाहदरा स्टेशन पर खौफनाक वारदात! योगा एक्सप्रेस में सीट के विवाद में मेट्रो गार्ड की पीट-पीटकर हत्या, वीडियो वायरल

Delhi Shahdara Railway Station Murder: देश की राजधानी दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर कानून-व्यवस्था और इंसानियत को तार-आर कर देने वाली एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर ट्रेन के जनरल डिब्बे में सीट पाने और चढ़ने के चक्कर में हुए मामूली विवाद में कुछ सह-यात्रियों ने मिलकर एक युवक की लात-घूंसों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी।

इस पूरी घटना का एक विचलित करने वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में न केवल वहां मौजूद भीड़ की संवेदनहीनता दिख रही है, बल्कि रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों की भी गंभीर लापरवाही साफ उजागर हो रही है, जो पीड़ित को तड़पता हुआ छोड़कर आगे बढ़ गए।

ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था पीड़ित (Delhi Shahdara Railway Station)

रेलवे पुलिस से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के रहने वाले पंकज धामा के रूप में हुई है। पंकज दिल्ली में ही मेट्रो (Delhi Metro) में सुरक्षा गार्ड (Security Guard) के पद पर तैनात थे। पिछले कुछ दिनों से उनकी नाइट शिफ्ट (रात की ड्यूटी) चल रही थी। शनिवार सुबह करीब 6:00 बजे वह अपनी नाइट ड्यूटी खत्म करने के बाद वापस अपने घर बागपत लौटने के लिए शाहदरा रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। उन्हें हरिद्वार जाने वाली योगा एक्सप्रेस (Yoga Express) पकड़नी थी।

मामूली कहासुनी और बोगी के गेट पर हिंसक हमला

चश्मदीदों और पुलिस जांच के मुताबिक, सुबह जैसे ही योगा एक्सप्रेस शाहदरा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर आकर रुकी, वैसे ही जनरल डिब्बे के गेट पर चढ़ने के लिए यात्रियों के बीच भारी धक्का-मुक्की होने लगी। इसी दौरान बोगी के गेट पर पंकज धामा की कुछ अन्य सह-यात्रियों से किसी बात को लेकर बहस हो गई। देखते ही देखते यह मामूली सी कहासुनी बेहद हिंसक झड़प में तब्दील हो गई।

आरोपियों की संख्या करीब 6 से 7 बताई जा रही है, जिन्होंने तैश में आकर पंकज पर अचानक जानलेवा हमला बोल दिया। उन्होंने पंकज को प्लेटफॉर्म पर नीचे गिरा दिया और लात, मुक्कों व घूंसों की बरसात कर दी। पंकज को तब तक बेरहमी से पीटा गया जब तक वह अधमरा नहीं हो गया। वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद सभी हमलावर आरोपी बड़ी चालाकी से उसी ट्रेन में चढ़कर मौके से फरार हो गए।

वायरल वीडियो ने आरपीएफ की सुरक्षा पर उठाए गंभीर सवाल

इस दर्दनाक हादसे का जो वीडियो वायरल हुआ है, उसने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि हंगामे के बाद मौके पर मौजूद एक आरपीएफ (RPF) कांस्टेबल ने बीच-बचाव किया और पंकज को हमलावर भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। लेकिन इसके बाद जो हुआ वह बेहद चौंकाने वाला था।

सुरक्षाकर्मी ने गंभीर रूप से घायल पंकज को अस्पताल पहुंचाने या तुरंत प्राथमिक उपचार देने के बजाय, उन्हें प्लेटफॉर्म के फर्श पर घसीटकर वैसे ही बेसहारा छोड़ दिया। फर्श पर गिरने के बाद पंकज के शरीर में कुछ हलचल भी हुई थी, लेकिन वहां मौजूद जिम्मेदार सुरक्षाकर्मी और तमाशबीन बनी भीड़ उन्हें उसी मरणासन्न हालत में छोड़कर आगे बढ़ गए। समय पर इलाज न मिलना भी मौत की एक बड़ी वजह माना जा रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Railway News24 (@railwaynews247)

अंदरूनी चोटें बनीं मौत का कारण, नई धाराओं के तहत केस दर्ज

घटना की सूचना मिलने के बाद ओल्ड दिल्ली रेलवे पुलिस स्टेशन (PS ODRS) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। नई दिल्ली रेलवे के डीसीपी सचिन शर्मा ने बताया कि गंभीर हालत में पीड़ित पंकज धामा को तुरंत गुरु तेग बहादुर (GTB) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया (MLC No. 1645/12/26)। शुरुआती चिकित्सा रिपोर्ट से पता चला है कि ताबड़तोड़ पिटाई के कारण पंकज के शरीर के अंदरूनी अंगों में गंभीर चोटें आईं, जो अंततः उनकी मौत का मुख्य कारण बनीं।

पंकज की मौत की खबर मिलते ही बागपत में उनके परिवार में कोहराम मच गया और परिजन दिल्ली के लिए रवाना हुए। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नए कानून भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 (गैर-इरादतन हत्या) और धारा 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस अब शाहदरा स्टेशन पर लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर सभी 6-7 फरार हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है ताकि उन्हें जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जा सके।

Railway News in Hindi और Latest Indian Railway News सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ RailwayNews24 पर। Latest Train Updates और IRCTC  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Instagram पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Welcome to RailwayNews24, Stay updated with the latest Indian Railway news, train updates, IRCTC information, and railway job alerts in one place.
Leave a review

Leave a Review

Your email address will not be published. Required fields are marked *