नई दिल्ली। उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन (URKU) के पदाधिकारियों ने आठवें वेतन आयोग के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इसमें रेलवे के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों को विस्तार से रखा गया। यूनियन ने प्रमोशन, भत्तों और सुविधाओं से जुड़ी मुद्दों पर चर्चा की।
बैठक में रखी गई मुख्य मांगें
URKU के पदाधिकारियों ने सभी विभागों के टेक्नीशियन, जूनियर इंजीनियर, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, लोको पायलट, चीफ लोको इंस्पेक्टर, रिजर्वेशन स्टाफ, फार्मासिस्ट, ट्रैकमैन, पॉइंट्समैन, मुख्य विधि सहायक और अन्य स्टाफ की प्रमोशन संबंधी समस्याओं को विस्तार से बताया।
यूनियन ने कर्मचारियों के लिए माता-पिता को आश्रित बनाने, ग्रुप इंश्योरेंस में सुधार, बोनस की सीलिंग लिमिट बढ़ाने, ट्यूशन फीस प्रतिपूर्ति, ड्रेस अलाउंस, रिस्क अलाउंस और कैडर रिस्ट्रक्चरिंग जैसे मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा की।
URKU के प्रतिनिधि उपस्थित
इस बैठक में URKU की ओर से श्री अभिनीत मिश्रा (महामंत्री), श्री अविंद्र पाल सिंह (मंडल मंत्री, HQ), श्री प्रीत पाल सिंह (मंडल अध्यक्ष, फिरोजपुर), श्री देवेन्द्र छाबड़ा (जोनल मीडिया प्रभारी), श्री देवेंद्र राणा, श्री संजीव सिन्हा (उप महामंत्री, BRMS) और श्री श्याम ठाकुर (उप महामंत्री, BRMS) मौजूद रहे।
सभी पदाधिकारियों ने आठवें वेतन आयोग से रेलवे कर्मचारियों की समस्याओं के जल्द समाधान का अनुरोध किया। वेतन आयोग के सदस्यों ने यूनियन की मांगों पर विस्तार से चर्चा की।
रेलवे कर्मचारी लंबे समय से इन मुद्दों का समाधान चाहते हैं। URKU का प्रयास है कि आठवें वेतन आयोग में इन मांगों पर सकारात्मक फैसला हो।
