Railway News: बरेली होकर चलेगी चौथी अमृत भारत एक्सप्रेस, दिल्ली-गोरखपुर के बीच चलेगी ये गाड़ी

Amrit Bharat Express: रेलवे ने बरेली होकर एक और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दे दी है। यह साप्ताहिक ट्रेन दिल्ली-गोरखपुर रूट पर चलेगी। फिलहाल बरेली से होकर तीन जोड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस पहले से चल रही हैं। इनमें से दो ट्रेनें बरेली जंक्शन पर रुकती हैं, जबकि एक ट्रेन बरेली कैंट, रामगंगा और आंवला स्टेशन से गुजरती है।

RailwayNews24 Team
By
RailwayNews24 Team
Welcome to RailwayNews24, Stay updated with the latest Indian Railway news, train updates, IRCTC information, and railway job alerts in one place.
9 Views
2 Min Read
Railway News: बरेली होकर चलेगी चौथी अमृत भारत एक्सप्रेस, दिल्ली-गोरखपुर के बीच चलेगी ये गाड़ी

Amrit Bharat Express: रेलवे बोर्ड ने दिल्ली और गोरखपुर के बीच एक नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन बरेली, मुरादाबाद और शाहजहांपुर होते हुए दोनों शहरों को जोड़ेगी। अब बरेली से गुजरने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस की संख्या बढ़कर चार जोड़ी हो जाएगी।

रेलवे ने बरेली होकर एक और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दे दी है। यह साप्ताहिक ट्रेन दिल्ली-गोरखपुर रूट पर चलेगी। फिलहाल बरेली से होकर तीन जोड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस पहले से चल रही हैं। इनमें से दो ट्रेनें बरेली जंक्शन पर रुकती हैं, जबकि एक ट्रेन बरेली कैंट, रामगंगा और आंवला स्टेशन से गुजरती है।

रेलवे बोर्ड के नोटिफिकेशन के मुताबिक, नई ट्रेन 14046 दिल्ली-गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस हर मंगलवार को दिल्ली से रात 12:40 बजे रवाना होगी। यह बरेली और सीतापुर होते हुए अगले दिन अपराह्न 3:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 14045 गोरखपुर-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस हर मंगलवार को गोरखपुर से रात 9:40 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 12:50 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

इस ट्रेन को गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, बुढ़बल, गोंडा, बलरामपुर, बढ़नी और सिद्धार्थनगर स्टेशनों पर ठहराव दिया जाएगा। ट्रेन के नियमित संचालन की तारीख और पूरी समय-सारणी जल्द ही जारी कर दी जाएगी।

मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम विशेष ट्रेन के फेरे बढ़े

रेलवे ने गर्मियों में यात्रियों की सुविधा के लिए मुंबई सेंट्रल और काठगोदाम के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन के फेरों को बढ़ा दिया है। 09075-76 नंबर की यह साप्ताहिक विशेष ट्रेन अब अतिरिक्त फेरे चलेगी।

मुंबई सेंट्रल से यह ट्रेन 6 और 13 मई को बुधवार को चलेगी। वहीं काठगोदाम से 7 और 14 मई को गुरुवार को रवाना होगी। दोनों तरफ दो-दो अतिरिक्त फेरे दिए गए हैं। ट्रेन अपने पुराने तय ठहराव, समय और रूट के अनुसार ही चलेगी।

यह फैसला ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखकर लिया गया है।

Welcome to RailwayNews24, Stay updated with the latest Indian Railway news, train updates, IRCTC information, and railway job alerts in one place.
Leave a review

Leave a Review

Your email address will not be published. Required fields are marked *